फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now truck will not be able to enter in Varanasi city at night

वाराणसी: अब रात में शहर में नहीं घुस पाएंगे मालवाहक, केवल इन वाहनों को मिलेगा प्रवेश

Fri, 05 Feb 2021 01:21 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now truck will not be able to enter in Varanasi city at night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में सरकारी निर्माण कार्य की सामग्री लेकर आने वाले वाहनों के अलावा रात में शहर में अन्य भारी मालवाहक नहीं आएंगे। शहर में भारी मालवाहकों के चलते रोजाना रात में लगने वाले जाम के मद्देनजर यह निर्देश एसएसपी अमित पाठक ने दिया है। इसके साथ ही रात में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के दो इंस्पेक्टर और तीन फैंटम दस्ते की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि चंदौली जिले में मोड़कुता क्रासिंग के आगे नहर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते चंदौली होकर गाजीपुर सहित अन्य जनपदों को जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन एनएच-2 से टेंगरा मोड़, डाफी टोल प्लाजा होकर हो रहा है। इस वजह से रात के समय भारी मालवाहक नगर क्षेत्र से होकर अन्य जनपदों को जाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे एनएच-2 सहित नगर क्षेत्र में रात के समय जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है।

विज्ञापन

आमजन की सुविधा और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया और क्षेत्राधिकारी सदर को भी निर्देशित किया गया है कि वह केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, नगर निगम, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू आदि से संबंधित निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को ही नगर क्षेत्र में आने-जाने दें। राजकीय विकास कार्य के अतिरिक्त किसी भी भारी वाहन को नगर क्षेत्र में प्रवेश न करने दें। यदि राजकीय कार्य के अतिरिक्त कोई भी भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही एसपी ट्रैफिक ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए प्राइवेट बालू-गिट्टी आदि सामग्री वाले वाहनों को कछवां, कपसेठी, भदोही, जमालापुर होकर ही ले जाएं।

गाजीपुर जाने वाली बसें खड़ी होंगी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास

वाराणसी के चौकाघाट पानी टंकी से लगायत काली माता मंदिर तक गाजीपुर के लिए जाने वाली प्राइवेट बसों के कारण रोजाना जाम लगता था। आमजन की शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सभी प्राइवेट बसों को हटवाकर बैरियर लगवाया गया है। अब गाजीपुर के लिए जाने वाले सभी बसें संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी आवास के समीप आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास खड़ी होंगी। एसपी ट्रैफिक की इस व्यवस्था पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed