{"_id":"5f32df954dee344a2c28798c","slug":"now-go-in-an-hour-from-varanasi-to-patna-by-plane-new-flight-from-spicejet-from-august-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट से अब एक घंटे में जाइए वाराणसी से पटना, स्पाइसजेट की ओर से नई उड़ान 18 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट से अब एक घंटे में जाइए वाराणसी से पटना, स्पाइसजेट की ओर से नई उड़ान 18 अगस्त से
Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी से पटना का सफर विमान से एक घंटे में ही पूरा हो जाएगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस 18 अगस्त से नई विमान सेवा का शुभारंभ कर रही है। यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट से अपराह्न 2.30 बजे उड़ान भरेंगे और अपराह्न 3.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यह विमान सेवा रोजाना रहेगी। एक तरफ का किराया 2445 रुपये है।
विज्ञापन
इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के उन यात्रियों को सुविधा हो जाएगी जो बिहार आवागमन करते रहते हैं। स्पाइसजेट के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह के अनुसार, पटना के लिए विमान सेवा प्रतिदिन संचालित होगी। इससे यूपी और बिहार के यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
एक घंटे में यात्री बनारस से पटना पहुंच जाएंगे। लॉकडाउन के बाद से अब तक पटना के लिए कोई विमान सेवा नहीं थी। कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की संख्या भी नहीं के बराबर है। निजी बसें भी कभी कभार ही संचालित होती हैं। ऐसे में इस विमान सेवा से काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन