फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No relief from heat in varanasi Nautapa 2.0 wreaked havoc mercury crossed 44 degrees again after two days

तपिश से राहत नहीं: नौतपा 2.0 ने ढाया कहर, दो दिन बाद पारा फिर 44 डिग्री पार; तीन दिन लू चलने के आसार

Tue, 04 Jun 2024 01:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह धूप और तेज रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है।

विज्ञापन
No relief from heat in varanasi Nautapa 2.0 wreaked havoc mercury crossed 44 degrees again after two days
गर्मी के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा खत्म हो गया लेकिन तपिश से राहत नहीं मिली। दो दिन की थोड़ी राहत के बाद सोमवार को फिर से धूप ने लोगों को तपा दिया। धूप और उमस के साथ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार यानी 44.6 पहुंच गया। दिन में हवा की रफ्तार थमी रही और धूप तेज होने से गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने पांच से सात जून तक लू चलने और तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह 25 मई से नौतपा के पहले दिन से ही तीखी धूप होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। इसी का असर रहा कि लोग गर्मी से बिलबिला उठे। नौ दिन वाले नौतपा में छठे से आठवें दिन तक जहां धूप थोड़ी हल्की हुई और हवा चलने से थोड़ी राहत रही। एक और दो जून को आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। लिहाजा, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया था। सोमवार को एक बार फिर ये गर्मी, धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


24 घंटे में अधिकतम 4 और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
सोमवार को सुबह से तेज धूप और गर्म हवाएं चलीं। मौसम के इस बदलाव का असर रहा कि अधिकतम तापमान 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया तो न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को 44.6 हो गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 की जगह 28.2 रिकार्ड किया गया, जो औसत से 1.1 अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed