फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirahua road show on 8 April in azamgarh for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : सपा के गढ़ में 'निरहुआ' का पहला रोड शो, अखिलेश के खिलाफ 8 अप्रैल को करेंगे जनसभा

Fri, 05 Apr 2019 12:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Apr 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Nirahua road show on 8 April in azamgarh for loksabha election 2019
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : अमर उजाला

भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश से टक्कर के लिए महासंग्राम के मैदान में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को उतार चुकी है। वहीं, 'निरहुआ' आजमगढ़ की जनता के मन को छूने की तैयारी कर चुके हैं। आठ अप्रैल को आजमगढ़ में 'निरहुआ' रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन


आजमगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की आजमगढ़ के एसकेपी इंटर कॉलेज में पहली जनसभा होगी। भाजपा की टीम ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम की रणनीति तय हुई। 
विज्ञापन


निरहुआ के आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक, प्रभारी विधानसभा संयोजक, प्रभारी मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के भाई हरिकेश यादव और उनके मित्र आलोक सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा के आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की कर्मभूमि आजमगढ़ रही है। सांसद मुलायम सिंह यादव को यहां की जनता ने जीत का तोहफा तो दिया लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव अपना प्रमाणपत्र तक लेने नहीं आए।

आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ कर उनके बेटे अखिलेश यादव चुनाव लड़ने आ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed