फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National Voluntary Blood Donation Day amar ujala foundation organized Blood Donation camp in Dalimss Sigra varanasi

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविरों में 169 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 01 Oct 2021 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 10:05 PM IST
सार

 भारी बारिश के बावजूद रक्तदान के लिए उत्साह के साथ शिविर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
National Voluntary Blood Donation Day amar ujala foundation organized  Blood Donation camp in Dalimss Sigra varanasi
वाराणसी के डालिम्स सिगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में 169 यूनिट रक्तदान हुआ। 275 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था। समय की कमी और अन्य कारणों से 106 लोग रक्तदान से वंचित रह गए। भारी बारिश के बावजूद लोग रक्तदान के लिए उत्साह के साथ पहुंचे थे। 

विज्ञापन


आजमगढ़ में मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए लोग सुबह से ही उमड़ने लगे थे। शाम पांच बजे शिविर के समापन तक 65 यूनिट रक्तदान हुआ। कुल 105 लोगों ने पंजीकरण कराया था। वाराणसी में डालिम्स सिगरा में शिविर का उद्घाटन अपर निदेशक/सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने किया। सुबह 9 बजे से शुरू रक्तदान का क्रम सायं 3 बजे तक चला। 55 लोगों ने पंजीकरण कराया लेकिन 28 लोग ही रक्तदान कर सके।

विज्ञापन

जौनपुर में आईएमए भवन में कैंप का उद्घाटन डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया। यहां 24 यूनिट रक्तदान हुआ। 30 लोगों ने पंजीकरण कराया था। गाजीपुर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित 22 महादानियों ने रक्तदान किया। यहां 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मऊ में 22 रक्तदाताओं ने पंजीयन कराया जिसमें 18 महादानियों ने रक्तदान किया। भदोही में 12 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में कुल 30 लोगों ने पंजीकरण कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed