फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi's followers were up 400 percent in two years

दो साल में 400 प्रतिशत बढ़ गए पीएम मोदी के फॉलोवर

Fri, 27 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Modi's followers were up 400 percent in two years
ट्विटर
सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवरों की संख्या माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर पिछले दो साल में चार सौ प्रतिशत बढ़ गई है। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद पीएम मोदी अब दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता भी बन गए हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर ट्विटर ने ब्लॉग पोस्ट कर बताया कि मोदी सरकार ट्विटर के जरिए भारत को बदलने का सराहनीय प्रयास कर रही है। मोदी सरकार ‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन’ के नारे को अमली जामा पहनाने के लिए ट्विटर का सहारा ले रही है। पीएम मोदी और उनके मंत्री ट्विटर के जरिये सीधे जनता के साथ संवाद कर रहे हैं। जनता से सलाह ले रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्विटर ने बताया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जब सत्ता में आए थे, तब उनके मात्र 40 लाख फॉलोवर थे। राजग सरकार के दो साल पूरा होने पर उनके दो करोड़ से अधिक फॉलोवर हैं। पीएम मोदी का 16 मई, 2014 को किया गया ट्वीट ‘भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं।’ सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया है। इस ट्वीट को 84,072 लोगों ने रिट्वीट किया और 54,950 लोगों ने लाइक किया है। ट्विटर के मुताबिक पीएम मोदी अक्सर बड़ी घोषणाएं ट्विटर पर करते हैं, जिसकी पूरे सोशल मीडिया में काफी चर्चा होती है। प्रधानमंत्री कूटनीति में ट्विटर का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिये वह वैश्विक नेताओं और वहां की जनता के साथ सीधे संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्तारूढ़ दल के 95 प्रतिशत मंत्री ट्विटर पर सक्रिय है और जनता के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। रेल मंत्रालय हो या विदेश मंत्रालय सभी से मात्र एक ट्वीट के जरिये संपर्क किया जा सकता है। यही नहीं, सरकार को सीधे जनता से उसकी नीतियों पर फीडबैक मिल रहा है, जिससे नीति निर्माण में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed