फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   model of Cantt station is ready DPR will be ready soon

Varanasi: कैंट स्टेशन का नया मॉडल तैयार, जल्द तैयार होगी डीपीआर, आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेंगे योगा सेंटर

Mon, 03 Apr 2023 05:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 05:15 AM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने काशी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
model of Cantt station is ready DPR will be ready soon
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन का नया मॉडल तैयार हो गया है, जो आध्यात्मिकता व आधुनिकता का संगम नजर आ रहा है। स्टेशन पर सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ यात्री सुविधाओं में इजाफा कर अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग, वाराणसी, काशी, अयोध्या रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने का खाका तैयार किया गया। स्टेशन अपग्रेडेशन स्कीम के अंतर्गत इन स्टेशनों को विकसित किया जाना है। इसके तहत जहां चारबाग रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम शुरू हो चुका है। सेकेंड एंट्री की ओर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वहीं अब वाराणसी कैंट स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए काम तेज कर दिया गया है। स्टेशन अपग्रडेशन के मॉडल को तैयार किया गया है, जो आधुनिक स्टेशनों सा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

 


डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि वाराणसी कैंट स्टेशन के नए मॉडल में आधुनिकता व आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। स्टेशन पर काफी जमीन है। ऐसे में यहां योगा व वेलनेस सेंटर भी बनाया जाएगा। मॉल बनेगा और यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि वाराणसी कैंट स्टेशन का मास्टरप्लान तैयार कर डीपीआर बनाकर भेजा जाएगा। इसके तहत यार्ड रिमॉडलिंग, प्लेटफॉर्म की संख्या, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्मों की लम्बाई, दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म के चौड़ीकरण, एफओबी से लिफ्ट व एस्केलेटर को जोड़ने का काम किया जाएगा। स्टेशन के प्रवेशद्वार पर काम चल रहा है। इसके साथ ही काशी से शिवपुर के बीच नई लाइन बिछाई जाएगी, जो मालगाड़ियों के लिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमॉडल स्टेशन बनेगा काशी
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने काशी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि काशी को इंटरमॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। स्टेशन को नदी के रास्ते से भी जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed