{"_id":"6aed6e95feb767b1e10a0804","slug":"dhanteras-goddess-annapurna-showering-her-bounty-upon-devotees-queues-stretch-from-bansphatak-to-godowlia-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में आस्था का महाकुंभ: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा भक्तों पर लुटा रहीं खजाना, बांसफाटक से गोदौलिया तक कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में आस्था का महाकुंभ: धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा भक्तों पर लुटा रहीं खजाना, बांसफाटक से गोदौलिया तक कतार
Fri, 06 Nov 2026 11:42 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर बृहस्पतिवार से ही लोग पहुंचने लगे थे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने व लोगों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा विश्वनाथ को भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा धनतेरस के मौके पर अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों पर कृपा बरसा रही हैं। मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से ही बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को भोर में पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। जो पांच दिनों तक चलने वाला है। माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बांसफाटक से गोदौलिया तक श्रद्धालुओं की कतार लगी है।
विज्ञापन
धनतेरस पर यानी आज के दिन मां अन्नपूर्णा 18:30 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगी और खजाना लुटाएंगी। खजाने में पांच क्विंटल लावा, 10 लाख सिक्के और रजत सिक्के शामिल होंगे। इसके बाद 10 नवंबर तक रोज 19:15 घंटे दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन