{"_id":"617261e02f0c22305f0b8267","slug":"mission-shakti-in-varanasi-girl-students-became-one-day-sho-in-manduwadih-and-sarnath-police-stations-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मिशन शक्ति: मंडुवाडीह और सारनाथ थाने में एक दिन की थानेदार बनी मेधावी छात्राएं, सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मिशन शक्ति: मंडुवाडीह और सारनाथ थाने में एक दिन की थानेदार बनी मेधावी छात्राएं, सुनी फरियाद
Fri, 22 Oct 2021 12:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:32 PM IST
सार
वाराणसी के मंडुवाडीह और सारनाथ थाने में शुक्रवार सुबह अलग तस्वीर देखने को मिली। थानेदार की कुर्सी पर बैठकर छात्राएं लोगों की फरियाद सुन रही थी। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत ऐसा हुआ।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाने में निश्चल, सारनाथ थाने में आंचल बनी थानेदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेस-3 के तहत शुक्रवार को वाराणसी के मंडुवाडीह और सारनाथ थाने में मेधावी छात्राओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया गया।
शासन के निर्देश पर मंडुवाडीह थाने पर निश्चल गुप्ता निवासिनी इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया गया। वह महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। वहीं सारनाथ थाने में 12वीं की छात्रा आंचल गुप्ता को एक दिन का सांकेतिक थानेदार बनाया गया। सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने आंचल गुप्ता को पदभार ग्रहण कराया।
थानाध्यक्ष के कुर्सी पर बैठते ही निश्चल ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। निश्चल के पिता सुधीर गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल का कार्य करते हैं। माता गृहणी हैं। एक छोटी बहन मान्या है। वह कक्षा आठ में सेंट जॉन्स की छात्रा है।
विज्ञापन
निश्चल ने बताया की मैंने हाई स्कूल में 77 प्रतिशत अंक पाकर सफलता हासिल की और सिविल सर्विसेज सेवा में जाना चाहती हूं। एक दिन की थानेदार की सहयोगी आलमन्ता बानो निवासी मंडुवाडीह रही।