Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Nishad Party will not compromise on three assembly seats Sanjay Nishad issues a warning

मिर्जापुर: तीन विधानसभा सीटों से समझौता नहीं करेगी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने दी चेतावनी

Sun, 29 Nov 2026 09:09 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: किशन चौबे Updated Sun, 29 Nov 2026 09:09 PM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव में विंध्य मंडल की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन सीटों में से किसी को छोड़ने के पक्ष में नहीं है। राजनीतिक हिस्सेदारी से समझौता होने पर 13 जनवरी 2027 को लखनऊ की रैली में अंतिम निर्णय लेने की बात कही।

विज्ञापन
Mirzapur Nishad Party will not compromise on three assembly seats Sanjay Nishad issues a warning
चंदौली में संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विंध्य मंडल की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इन तीनों सीटों में से किसी को छोड़ने के पक्ष में नहीं है। निषाद समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी से समझौता होने पर समुदाय को अपनी राजनीतिक राह पर दोबारा विचार करने की छूट होगी।

विज्ञापन


तीन सीटों पर पार्टी की नजर
संजय निषाद ने मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन और पार्टी की पदयात्रा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विंध्य मंडल की तीनों सीटें छोड़ने के बारे में पार्टी नहीं सोच रही है। यदि ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया तो समाज अपनी राजनीतिक दिशा पर विचार करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


विंध्य मंडल में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले आते हैं। इन तीनों जिलों में विधानसभा की कुल 12 सीटें हैं। पार्टी की नजर मझवां (मिर्जापुर), ज्ञानपुर (भदोही) समेत मंडल की एक अन्य सीट पर बताई जा रही है। ज्ञानपुर सीट फिलहाल निषाद पार्टी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मझवां सीट भाजपा को देने का किया जिक्र
संजय निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने विंध्य मंडल की दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के अनुरोध पर मझवां सीट उपचुनाव में भाजपा के लिए छोड़ दी गई थी।

वर्ष 2022 में विनोद कुमार बिंद ने भाजपा गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां सीट जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर भदोही से सांसद चुने गए। इसके बाद मझवां सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था।

13 जनवरी को लखनऊ में होगा अंतिम फैसला
संजय निषाद ने कहा कि 2022 में उनकी पार्टी ने गठबंधन के तहत कुल 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें 10 सीटों पर निषाद पार्टी के चुनाव चिह्न और छह सीटों पर भाजपा के चुनाव चिह्न से प्रत्याशी मैदान में थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में मिलने वाली सीटों पर बिंद और निषाद समाज का पहला अधिकार है। कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने और जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि 2022 में मिली 16 सीटों, जिनमें मझवां भी शामिल है, को लेकर कोई समझौता किया गया तो निषाद समाज 13 जनवरी 2027 को लखनऊ में आयोजित रैली में अपना अंतिम फैसला सुनाएगा।

संजय निषाद ने कहा कि 2017 में पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। उस समय ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र ने पार्टी को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी किसी दूसरे के लिए नहीं छोड़ने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed