फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius PM pravind jagunath varanasi visit Grand welcome at airport know full program here of three day tour

काशी पहुंचे मॉरिशस के पीएम: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, आज पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करेंगे, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Thu, 21 Apr 2022 02:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Apr 2022 02:26 AM IST
सार

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। उनके साथ 17 सदस्यीय दल भी साथ आया है। 

विज्ञापन
Mauritius PM pravind jagunath varanasi visit Grand welcome at  airport  know full program here of three day tour
वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉरिशस के पीएम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ बुधवार को 17 सदस्यीय टीम के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर शहर की सड़कों और होटल तक उनका भव्य स्वागत किया गया। देर शाम वे नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंचे।

विज्ञापन


मॉरिशस के पीएम का विमान शाम 6.10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी के सत्यनारायणा सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत अभिनंदन में लोक कलाकारों ने नृत्य से समां बांधा तो स्कूली बच्चे भी उनके स्वागत में खड़े रहे। 
विज्ञापन


काशी के डमरू दल ने परंपरागत तरीके से डमरू बजाकर स्वागत किया। यहां बता दें कि बृहस्पतिवार को मॉरिशस के पीएम अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे। इसके बाद शाम को काशी विश्वनाथ धाम में भ्रमण कर महादेव का अभिषेक करेंगे। शुक्रवार को वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को दोपहर में ही वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 को सीएम योगी के साथ बैठक

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अप्रैल को मॉरिशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाराणसी आएंगे। शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। मॉरिशस के राष्ट्राध्यक्ष शुक्रवार सुबह 11:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इससे पहले वे 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के भव्य आयोजन में जनवरी 2019 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। मॉरिशस के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed