{"_id":"5e04a9668ebc3e880f0043b7","slug":"mau-insult-of-babasaheb-ambedkar-s-statue-provoked-public-anger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति का अपमान, भड़का जनाक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति का अपमान, भड़का जनाक्रोश
Thu, 26 Dec 2019 06:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव में बुधवार की बीती रात को मनबढ़ों द्वारा गांव के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति में गोबर लगाने के साथ गले में चप्पल की माला पहना दी गई। गुरुवार की भोर में निकले ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मूर्ती की सफाई कराई गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव के मैदान के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को ज्ञापन देते ग्रामीण
गुरुवार की भोर में टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा कि बाबासाहेब की प्रतिमा पर जगह-जगह गोबर लगा हुआ है। गले में चप्पल तथा जूतों का माला दिखाई दी। इसकी सूचना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। जहां ग्राम प्रधान चंदन सिंह, विधानसभा प्रभारी धर्म सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए।
उधर मनबढ़ों द्वारा किए गए इस कृत्य की जानकारी होते ही कोतवाल चंद्रभाष्कर त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
जहां कोतवाल द्वारा मनबढ़ों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में आप सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोतवाल के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। वहीं कोतवाल ने अपने समक्ष ही प्रतिमा स्थल के चबूतरे और प्रतिमा की सफाई कराई।