फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman's body found hanging from a noose in room, accused of murder

Varanasi News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose in room, accused of murder
म​ड़िहान के हरदी खुर्द गांव में फंदे पर लटककर मृत विवाहिता वंदना के परिजन। स्रोत- संवाद
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के हरदी खुर्द गांव में रविवार की देर शाम को विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। दरवाजा बंद मिलने पर ससुराल वालों ने फंदे से शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालाें ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ससुराल वालों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। चुनार के रामपुर सक्तेशगढ़ निवासी दिनेश बहादुर की बेटी वंदना की शादी 21 मई 2025 को मड़िहान थाना क्षेत्र के हरदी खुर्द गांव निवासी विनय से हुई थी। विनय ने बताया कि वह रविवार को काम से बरकछा स्थित एक लॉन में गया था। भाई ने फोन कर बताया कि वंदना फंदे से लटक गई है। सूचना पर घर पहुंचे। पत्नी लोहे की रॉड पर रस्सी के सहारे फंदे से लटकी थी। घर वालों ने दरवाजा बंद मिलने पर झरोखे से देखा तो फंदे से लटकी दिखाई दी थी। इसके बाद फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। दो महीने पहले पत्नी मायके गई थी। चार दिन पहले विदा होकर घर आई थी। मामले में मृतका के पिता दिनेश बहादुर ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग तिलक में मंहगी बाइक, गहना और दो लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज के लिए एक महीने में चार बार पिटाई की। रविवार को बताया गया कि वंदना की तबीयत खराब है। रात के नौ बजे पहुंचे तो देखा कि जमीन पर लेटाया गया था। दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed