फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Market affected city by coronavirus varanasi

कोरोना की मार से बीमार हुआ होली का बाजार, डबल रेट पर बिक रहे सामान

Tue, 25 Feb 2020 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Market affected city by coronavirus varanasi
corona virus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पखवारे भर के अंदर होली है। दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचनी शुरू हो गई हैं। खास करके रंग और होली से संबंधित खिलौने का व्यापार करने वाले कारोबारियों को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे व्यापार करें। चीन में फैले कोरोना वायरस की चपेट में आने से वहां से माल नहीं आ पा रहा है। जिन कारोबारियों के पास पहले का स्टाक बचा है, वह महंगे दरों पर बेच रहे हैं। हाल यह है कि पिछले साल की तुलना में चायनीज कलर गुब्बारा, कलर फॉग और पिचकारी के दाम दोगुने हो गए हैं।

विज्ञापन


शहर के दालमंडी, नई सड़क, चौक, सिगरा, औरंगाबाद आदि इलाकों में दुकान भी अभी नहीं सजी हैं। पहले एक से डेढ़ माह पूर्व ही होली का बाजार लगना शुरू हो जाता था। यही कारण है कि इस साल बाजार में रंगत भी नहीं देखने को मिल रही।
विज्ञापन


कोरोना वायरस का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। अभी तक माहौल ठीक नहीं हैं। व्यापारियों के अनुसार होली से जुड़ा हुआ यूनिक और आकर्षित करने वाले आइटम दिल्ली में भी नहीं मिल रहे हैं। जिन कारोबारियों के पास माल है भी तो दाम इतना अधिक है कि उतना अपने यहां बनारस में ग्राहक वहन नहीं कर पाएंगे। थोक और फुटकर दोनों के भाव अधिक हो गए हैं। लिहाजा, इस बार की होली फीकी ही रहने वाली है। विक्रेताओं के अनुसार इस बार चाइना से माल की आवक ठप होने से बाजार में पुराने माल ही नये दाम और डबल रेट पर बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन निर्मित गुब्बारे का पैकेट 80 रुपये में बिक रहा है। जबकि पिछले साल यही गुब्बारे का पैकेट 40 रुपये था। चाइनीज पिचकारी का थोक रेट 210 रुपये है। पिछले साल यही 65 रुपये में बिक्री हुआ था। चाइना से आने वाला कलर फॉग 150 रुपये में मिल रहा है, पिछले साल यही 60 से 70 रुपये में मिल रहा था। अबीर-गुलाल के दाम में बहुत तेजी नहीं है। रंग बम, कलर बंदूक, कलर जेल, फॉग कलर, रंगों वाली फुलझड़ी आदि यह आइटम चीन से आते थे। इस बार अब तक एक आइटम तक नहीं आया है।

मोबाइल पार्ट्स के दाम भी बढ़े
चीन से कारोबार ठप होने के कारण मोबाइल पार्ट्स के दाम भी बढ़ गए हैं। शहर की विभिन्न बाजारों में मोबाइल के उपकरण व एसेसरीज की कमी आ गई है। टेंपर्ड ग्लास और मोबाइल कवर आदि की खरीद को लेकर दूरदराज के ग्राहक दालमंडी आदि बाजारों में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें दाम से समझौता करना पड़ा रहा है। 20 से 30 रुपये में मिलने वाला टेंपर्ड ग्लास 80 से 100 रुपये में बिक रहा है। दालमंडी में मोबाइल उपकरण व एसेसरीज का बड़ा बाजार है। 50 से अधिक मोबाइल की दुकानों पर रोजाना 3 लाख रुपये से अधिक का कारोबार मोबाइल एसेसरीज का होता है। शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल है।

इस बार तो चीन से एक भी माल नहीं आया। हर बार होली पर कुछ नया व आकर्षित करने वाले माल आते थे लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं। पुराने माल ही नए व दोगुना दाम पर दिल्ली में कारोबारी बेच रहे हैं, जिनसे खरीदना पड़ रहा है। -अशोक गोगिया, कारोबारी, सिगरा

होली में इस बार नया कुछ भी नहीं है। पुराने माल को ही खपाया जा रहा है। बड़े कारोबारी खुद महंगे दाम पर होली के आइटम बेच रहे हैं। इसलिए दोगुना दाम पर ग्राहकों को सामान बेचना पड़ जा रहा है। होली बाजार पर कोरोना का असर है।  - प्रेम मिश्रा, अध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed