फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mad dog bite children in varanasi

वाराणसी में पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन बच्चों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन न मिलने पर हंगामा

Sat, 09 Mar 2019 12:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 09 Mar 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Mad dog bite children in varanasi
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़े लोग - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों को काट लिया। जब परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गया था। जिस पर बच्चों के परिजन भड़क गए। 

विज्ञापन


वाराणसी के लोहता इलाके में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों को काट लिया। किसी के पैर तो किसी के हाथ में जख्म हो गया। आनन फानन में परिजन बच्चों को लेकर काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां एंटी रैबीज वैक्सीन न मिलने पर भड़क गए।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। डॉक्टरों ने दो घंटे में एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाने का आश्वासन दिया है, फिलहाल बच्चों के परिजन इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे वाराणसी में है एंटी रेबीज वैक्सीन का टोटा

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों एंटी रेबीज वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। इसके अभाव में कुत्ता काटने के बाद इलाज के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों की हैं यहां पहुंचने वाले चार-पांच लोगों को ही वैक्सीन लगाया जा रहा है बाकी को जिले के अस्पतालों में रेफर कर दिया जा रहा है।

बात अगर वैक्सीन की करें तो जिले में जहां से वैक्सीन मंगाई जाती है, वहीं से नहीं आ पा रही है। इस बीच मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की बात करें तो यहां बनारस और आसपास के जिलों से पिछले 15 दिन से हर दिन 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। इसमें पास के जिलों और स्वास्थ्य केंद्र के रेफर मरीज भी शामिल हैं। नियमानुसार नए मरीजों के साथ ही पुराने मरीजों को भी वैक्सीन लगाए जाते हैं।

सूत्रों की माने तो औसतन 10 से 15 मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। उधर चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को वैक्सीन के लिए मरीजों और कर्मचारियों में नोंकझोंक हुई। यहां भी लंबे समय से वैक्सीन का टोटा बना है। कितना वैक्सीन आता है और कब खत्म हो जा रहा है पता नहीं चल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed