{"_id":"5ce6b32abdec22074618b436","slug":"lok-sabha-result-2019-varanasi-seats-pm-modi-tweet-on-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने बड़ी जीत के बाद काशी के लोगों के लिए किया ट्वीट, जानें क्या लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने बड़ी जीत के बाद काशी के लोगों के लिए किया ट्वीट, जानें क्या लिखा
Thu, 23 May 2019 09:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से एक बार फिर संसदीय चुनाव जीत गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार वाराणसी से रिकॉर्ड तोड़ 6,74,664 मत हासिल किए हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 195159 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 152548 वोट मिले। पीएम मोदी ने शालिनी यादव को 479505 वोटों से हराया है।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट कर काशी के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि धन्यवाद काशी! इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर से काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर फिर एक साथ काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, उसके लिए उनका आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी का ट्वीट
बता दें पीएम मोदी ने 2014 लोकसभा चुनावों में भी बड़ी वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के चुनावों में 5,80,423 मत मिले थे, जबकि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को 2,09,111 मत मिले थे। कांग्रेस को 75,541, सपा को 45,266 और बसपा प्रत्याशी को 60,534 मत मिले थे।