फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   # Lock down: Case filed against shopkeeper on DM's order

# Lock down: अधिक दाम पर चीनी बेचने वाले दुकानदार पर डीएम के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 10:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Apr 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
# Lock down: Case filed against shopkeeper  on DM's order
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्राहकों को अधिक मूल्य पर चीनी बेचना एक एक किराना दुकानदार को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ डीएम के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला जौनपुर शहर के लाइन बाजार क्षेत्र का है।

विज्ञापन


बॉर्डर का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम ने लाइन बाजार क्षेत्र में रुककर ग्राहकों से किराना सामानों की उपलब्धता और रेट के बारे में पूछताछ की। ग्राहकों ने बताया कि मोहल्ले का दुकानदार 40 रुपये किलो की दर से चीनी बेच रहा है, जबकि सामान्य दिनों में रेट 36 से 38 रुपये था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर लाइन बाजार थाने में दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। डीएम ने सभी किराना, सब्जी और दवा दुकानदारों से सही मूल्य पर ही सामाग्री बेचने का अपील की है। कहा कि इस संकट की घड़ी में कोई मुनाफाखोरी की कोशिश न करे। शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed