{"_id":"69ea906918fbf33d37e15f7d0d5bfc33","slug":"lessons-taught-middle-road-sohde-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क शोहदे को सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क शोहदे को सिखाया सबक
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 27 May 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर के कमच्छा में मंगलवार को एक छात्रा ने छेड़खानी करने वाले शोहदे की बीच सड़क ही चप्पल से पिटाई कर दी। छात्रा के घरवालों ने भी उसका साथ दिया। तब तक बड़ी संख्या मंे आसपास के लोग भी जुट गए। हर कोई छात्रा के साहस को सराहता दिखा।
भेलूपुर क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक की कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी को उसके मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक आए दिन छेड़ता था। झारखंड में नौकरी करने वाले छात्रा के पिता इन दिनों घर आए हुए हैं। छात्रा ने सोमवार को पिता को इस पूरी बात की जानकारी दी। पिता ने शोहदे को सबक सिखाने के लिए उसका हौसला बढ़ाया। मंगलवार की सुबह आठ बजे बेटी घर से निकली। पुत्री के पीछे पिता भी अपने कुछ दोस्तों के साथ चल पड़े। छात्रा जब कमच्छा पहुंची तो युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
गुस्से से तमतमाई छात्रा ने शोहदे को पकड़ लिया और उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। यह देख छात्रा के पिता भी वहां पहुंच गए और युवक की जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्षेत्र में घटना की चर्चा पूरे दिन रही। लोगों का कहना था कि छात्रा ने जो कदम उठाया, वह अन्य लड़कियों के लिए भी नजीर है। यदि लड़कियां इसी तरह सबक सिखाने को आगे आएं तो शोहदों की शामत आनी तय है। देर शाम तक आरोपी युवक को लेकर थाने में पंचायत चल रही थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।