{"_id":"64f0eb0b0fdbd645a609c6b6","slug":"lakhs-stolen-from-closed-house-in-keshav-nagar-colony-varanasi-news-c-20-vns1013-345205-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: केशव नगर कॉलोनी में बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: केशव नगर कॉलोनी में बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के केशव नगर नगर कॉलोनी स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी उड़ा दिए। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी की सूचना पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची।
जौनपुर के डोभी के मूल निवासी रमेश कुमार सिंह केशव नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। चांदपुर स्थित एक निजी कंपनी में रमेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनका तीन मंजिला मकान है। ऊपर किरायेदार रहते हैं और रमेश भूतल पर परिवार सहित रहते हैं। रमेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले मंगलवार को परिवार के साथ डोभी स्थित अपने घर गए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला है। अंदर जाकर देखने पर पता लगा कि आलमारी को तोड़ा गया है। आलमारी में रखे पत्नी के मंगलसूत्र सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपये के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे। घटना के संबंध में मंडुवाडीह थाने की पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन