{"_id":"64b44e2410c378c8eb0bccb3","slug":"krishna-priyas-allegation-lekhpal-prepared-wrong-report-varanasi-news-c-20-vns1013-295812-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कृष्ण प्रिया का आरोप लेखपाल ने गलत रिपोर्ट तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कृष्ण प्रिया का आरोप लेखपाल ने गलत रिपोर्ट तैयार की
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया जिस जमीन पर दावा कर रही थीं, उसे लेखपाल ने उनके भाई अनंत नारायण सिंह की बताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। लेखपाल ने पहले के अभिलेखों में दर्ज नाम को आधार बनाया है। अनंत नारायण सिंह के पक्ष में रिपोर्ट लगते ही पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। इसे लेकर कृष्ण प्रिया का कहना है कि पिता महाराज डॉ. विभूति नारायण सिंह के निधन के बाद केवल बेटे का नाम कैसे दर्ज हो सकता है, उनकी तीन बेटियां भी तो हैं। कृष्ण प्रिया ने कहा कि रिपोर्ट बनाने वाले लेखपाल की वह जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगी। रामनगर स्थित मोहताज खाना के समीप कुछ जमीन खाली पड़ी थी। उसे कृष्ण प्रिया कुछ लोगों को किराये पर दे रखी हैं। उसी में से शेष बची जमीन के कुछ हिस्से को वह व्यावसायिक उद्देश्य से कुछ लोगों को दी हैं। उसी पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इधर अनंत नारायण सिंह के कर्मचारी ने थाना दिवस पर अवैध निर्माण रोकने के लिए रामनगर थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया। पुलिस ने लेखपाल भोला शंकर गौतम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद रामनगर थाने की पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।