फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए संकेत, नए जिले बना सकती है यूपी सरकार

Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya indicated UP government can make new districts
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश  में मौजूदा 75 जिलों की संख्या बढ़ सकती है। बड़े जिलों का पुनर्गठन कर उनमें नए जिले बनाए जा सकते हैं। वाराणसी में ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार हो रहा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन कर फैसला कैबिनेट में ही लिया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें..

वरुणा कॉरिडोर की जांच का मामला देखेंगे 

Keshav prasad maurya indicated UP government can make new districts
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

वाराणसी में ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में मौर्य ने कहा, सरकार बेहतर प्रशासन के लिए ब्लॉक-तहसीलों से लेकर नगरपालिकाओं और निगमों का पुनर्गठन कर रही है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से पूर्वांचल के आजमगढ़ और जौनपुर के साथ-साथ आगरा, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, सहारनपुर और झांसी में नए जिलों के गठन पर उन्होंने सहमति जताई।

Keshav prasad maurya indicated UP government can make new districts
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

माना कि लोगों को घर-गांव के नजदीक सुविधाएं मिलने से सुशासन का अहसास तो होगा ही, प्रशासनिक तंत्र को भी नियोजन-क्रियान्वयन में आसानी होगी। अपने विभाग के कामकाज पर खुद के आकलन के बारे में बोले, देश में सड़कों की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Keshav prasad maurya indicated UP government can make new districts
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
इस तकनीक के प्रयोग से नई सड़क बनाने और मरम्मत में 20 प्रतिशत की कमी आई है। सड़कों की उम्र बढ़ गई है। सड़कों के मामले में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 2001 की जनगणना के आधार पर ढाई सौ की आबादी वाले डेढ़ हजार गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है।

 
विज्ञापन
Keshav prasad maurya indicated UP government can make new districts
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
2011 की जनगणना के मुताबिक स्वीकृतियां जारी होने लगी हैं। प्रमुख मार्गों के पांच किलोमीटर नजदीक तक सड़कें बन रही हैं। यही नहीं, बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों के गांवों तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड बनाए जा रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed