{"_id":"5beeacc8bdec2269b059d89b","slug":"elephant-attack-on-youth-in-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः पालकी यात्रा में बैंड की आवाज से भड़का हाथी तो मचा कोहराम, वृद्ध को पटका, भागने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पालकी यात्रा में बैंड की आवाज से भड़का हाथी तो मचा कोहराम, वृद्ध को पटका, भागने लगे लोग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हाथी का तेवर देख लोग सकते में आ गए। हालांकि हाथी थोड़ी देर में ही स्वतः शांत हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव से शुक्रवार को मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना पर हाथी-घोड़े के साथ पालकी यात्रा निकाली गई थी। बगैर अनुमति शोभायात्रा निकालने के खिलाफ सीओ त्रिपुरारी पांडेय के निर्देश पर महावत और आयोजक दीपचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तेनुवट गांव निवासी दीपचंद के नेतृत्व में बस्ती में मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना के लिये हाथी घोड़ा के साथ ग्रामीणों की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में पीडीडीयू नगर के हृदयपुर गांव निवासी श्यामलाल (60) बैँडबाजा बजा रहा था। शोभा यात्रा डगरिया सरकार के आश्रम से लौटकर चतुर्भुजपुर कस्बा पहुंची।
विज्ञापन
UP Police
इस दौरान बैंड बाजे के साथ नाच रहे लोग बार- बार हाथी के सामने आ जा रहे थे। अचानक हाथी ने बैंडबाजा बजा रहे वृद्ध को उठाकर पटक दिया। इसके बाद शोभा यात्रा में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे सीओ ने घायल को अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।