फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shinzo Abe wife Aakiye Abe inaugurated Rudraksh Gallery in Kashi

वाराणसी: शिंजो आबे की याद में पत्नी ने रुद्राक्ष सेंटर में किया फोटो गैलरी का लोकार्पण, मंच पर ही रो पड़ीं

Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

शिंजो आबे की पत्नी ने फोटो गैलरी का लोकार्पण करने के बाद संबोधित किया। इस दौरान भावुक होकर बोलीं कि मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते, उन्ही की पहल पर काशी में ये महत्वपूर्ण सेंटर बना है।  

विज्ञापन
Shinzo Abe wife Aakiye Abe inaugurated Rudraksh Gallery in Kashi
शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे बुधवार को काशी दौरे पर हैं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की याद में उन्होंने एक फोटो गैलरी का लोकार्पण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान पति को याद कर आकिए आबे मंच पर ही रो पड़ीं। उनको भावुक होते देख सभी लोग गमगीन हो गए। 

विज्ञापन


दिसंबर 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे काशी आए थे। उस दौरान गंगा आरती के साथ ही काशी दौरे की उनकी कई तस्वीरें ली गई थीं, उन सभी तस्वीरों की प्रदर्शनी इस गैलरी में लगी है। अपराह्न दो बजे रुद्राक्ष में लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। 
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे ने कहा कि मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते, उन्ही की पहल पर काशी में ये महत्वपूर्ण सेंटर बना है। उनका न होना मेरे लिए बहुत दुःखद है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जापान गए थे तो वहीं पर इस सेंटर के बनाए जाने की बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed