Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi speaks in Varanasi Japan faces destruction UP faces a threat

काशी में सीएम योगी बोले: भारत-जापान का संबंध विश्वास, विचार, विरासत से जुड़े रिश्तों की मजबूत मिसाल

Wed, 07 Oct 2026 05:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: किशन चौबे Updated Wed, 07 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत-जापान संबंधों को भरोसे पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि जापान की सटीकता और यूपी के हुनर, बड़े बाजार व युवा कार्यबल का मेल दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा दे सकता है।

विज्ञापन
CM Yogi speaks in Varanasi Japan faces destruction UP faces a threat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दुनिया में रिश्ते दिल से तय होते हैं। बिना लाभ-हानि का हिसाब लगाए साथ खड़े रहने वाला मित्र मिलना मुश्किल है। भारत सौभाग्यशाली है कि उसे जापान के रूप में सच्चा मित्र मिला है। भारत-जापान संबंध केवल हितों की साझेदारी नहीं बल्कि विश्वास, विचार और विरासत से जुड़े आत्मीय रिश्तों की मजबूत मिसाल है। भारत-जापान के बीच कई अहम समझौते हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ईडा क्षेत्र में 500 एकड़ में जापान सिटी विकसित की जा रही है। इन्वेस्ट यूपी में यामानाशी डेस्क भी बनाई गई है। जापान के पास प्रिसिजन है तो उत्तर प्रदेश के पास स्किल। 25 करोड़ लोगों का बाजार, देश का सबसे युवा वर्कफोर्स और एक्सप्रेसवे व एयरपोर्ट का सबसे बड़ा नेटवर्क है। 
विज्ञापन


अगस्त 2026 में यामानाशी के गवर्नर 200 से अधिक निवेशकों के साथ यूपी आए। 2027 में भारत-जापान के राजनायिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह गलियारा उस अमृत पर्व की पहली भेंट है। भारत-जापान ऐसे देश हैं, जिन्होंने अपनी विरासत, परपंराओं को दैनिक जीवन, कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाए रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान की संस्कृति, हजारों वर्ष की समृद्ध परंपरा में विकसित थी। प्रकृति के प्रति सम्मान, पूर्वाजों के प्रति श्रद्धा, आध्यात्मिक संतुलन इस परंपरा के अहम अंग है। मुख्यमंत्री योगी ने आकिए आबे को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से निर्मित मोर का स्मृति चिह्न भेंट किया। 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जापान से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos

जापान लैंड ऑफ द राइजिंग सन, यूपी लैंड ऑफ द सन डायनेस्टी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कौशांबी और संकिसा भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े तीर्थ हैं। इसलिए जापान की आस्था का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। काशी और क्योटो अपनी-अपनी सभ्यता की आत्मा हैं। दोनों ने विरासत को संभालकर विकास करना सिखाया है। भाषा अलग है, क्षेत्र अलग है। भाव एक है, मूल्य एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होंगे और यह गलियारा उस अमृत पर्व की पहली भेंट है। जापान ‘लैंड ऑफ द राइजिंग सन’ है और उत्तर प्रदेश ‘लैंड ऑफ द सन डायनेस्टी’। मुख्यमंत्री योगी ने आबे मेमोरियल कॉरिडोर को नई पीढ़ी के लिए जीवंत क्लासरूम बताया। कहा कि यहां आने वाला हर युवा सीखेगा कि दूर की सोच रखने वाला एक नेता दो देशों का भविष्य कैसे बदल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed