फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to remove staff member accused of molestation 200 students locked themselves room commotion

यूपी: छेड़खानी के आरोपी कर्मी को हटाने की मांग, 200 छात्र-छात्राओं ने खुद को कमरे में किया बंद; छह घंटे हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 07:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 07 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

छेड़खानी के आरोपी कर्मचारी को हटाने की मांग को लेकर 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कार्रवाई की मांग पर छात्र करीब छह घंटे तक अड़े रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर कमरे से बाहर निकलने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
Demand to remove staff member accused of molestation 200 students locked themselves room  commotion
महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोप के बाद हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया। छात्राएं विद्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोप के बाद उसे हटाने की मांग कर रही थीं। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब छह घंटे तक छात्राओं को समझाया।

विज्ञापन


कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय और सीओ देशराज सिंह, एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा और सीओ लालगंज आस्था जायसवाल के साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अस्थायी रूप से एक महिला कर्मचारी रसोई में कार्यरत थी। वर्तमान में उसे बालिका छात्रावास में साफ-सफाई के लिए लगाया गया था। प्राचार्य ने बताया कि महिला का आरोप है कि मेस में तैनात एक कर्मचारी ने उसके साथ छेड़खानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहुंची पुलिस

महिला ने इसकी शिकायत दो दिन पूर्व जीयनपुर कोतवाली में की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बुधवार को सुबह छह बजे बालिका छात्रावास की लड़कियों ने महिला के समर्थन में खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपी को हटाया नहीं जाएगा और महिला को रखा नहीं जाएगा, तब तक वह दरवाजा नहीं खोलेंगी। प्राचार्य ने इसकी सूचना एसडीएम को दी।

सूचना पाकर एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय, सीओ सगड़ी देशराज सिंह, एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा, सीओ लालगंज आस्था जायसवाल समेत अन्य अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारी छात्र-छात्राओं को समझाने में जुटे रहे।

Demand to remove staff member accused of molestation 200 students locked themselves room  commotion
नाराज छात्राओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद

अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो करीब छह घंटे बाद छात्राओं ने दरवाजा खोला। इसके बाद अधिकारियों से उन्होंने वार्ता की। अधिकारियों ने इस मामले की विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने मेस में जाकर छात्राओं के साथ भोजन किया। इसके बाद अधिकारी छात्रों के भी हॉस्टल में गए और उन्हें भी आश्वासन दिया कि जो भी आपकी शिकायत है, उसे दूर किया जाएगा।

इनकी भी सुनें

महिला ने एक कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं भी उसके समर्थन में खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सूचना पर सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाया गया। इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार राय, एसडीएम सगड़ी।

महिला खुद को सरकारी कर्मचारी मान रही थी। उसे डर था कि उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा। इसी वजह से उसने कर्मचारी पर गलत आरोप लगाया था। जब कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने छात्र-छात्राओं को भड़काया और प्रदर्शन कर अपनी बात मनवाने की योजना बनाई। मामले की विभागीय जांच होगी इसके बाद जो भी कार्रवाई होगी वह विभाग करेगा। - संजय कुमार सिंह, जीयनपुर कोतवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed