फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kejriwal government not acting in four year

चार महीने भी नहीं चलेगी केजरीवाल की सरकार

Fri, 13 Feb 2015 01:33 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal government not acting in four year

वाराणसी। बेबाक बयानों के लिए चर्चित केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दिल्ली में जो कुछ भी हुआ वह अप्रत्याशित था। हम जनादेश का सम्मान करते हैं मगर यह भी सच है कि प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चार महीने भी नहीं चलने वाली।

विज्ञापन

चार महीने में ही केजरीवाल को सब कुछ पता चल जाएगा। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से जितने भी वादे किए हैं अब उसे पूरा करें।
गुरुवार की दोपहर यहां मधुबन गोशाला में चल रहे लक्ष चंडी यज्ञ में शामिल होने आईं केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए सारे दल एक हो गए। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए यह शुभ संकेत नहीं। एक दल को सत्ता में आने से रोकने के लिए ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली में सरकार बनाने से जुड़े उनके विवादित बयान के बारे में पूछे जाने पर साध्वी ने कहा कि उनके कहने का मतलब किसी को गाली देना नहीं था। मीडिया ने उनके बयानों को गलत परिप्रेक्ष्य में पेश किया। यह नहीं होना चाहिए था। उनके बयान को बेवजह तूल दिया गया। कहा कि नेताओं के विवादित बयानों के चलते दिल्ली में भाजपा की हार हुई यह कहना सही नहीं। हार के कई कारण हैं। पार्टी हार की समीक्षा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed