{"_id":"6a57c4026513c0d19802148f","slug":"kashi-vidyapith-students-marked-absent-after-incorrectly-entering-their-roll-numbers-on-examination-form-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: परीक्षा फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरना पड़ा भारी, अनुपस्थित हो गए कई विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: परीक्षा फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरना पड़ा भारी, अनुपस्थित हो गए कई विद्यार्थी
Thu, 16 Jul 2026 04:02 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:02 AM IST
सार
काशी विद्यापीठ में परीक्षा के फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरने के चलते कई विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित हो गए। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों के प्राचार्यों को गलत कॉपी का मॉडल भेजा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा के फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरने का मामला सामने आया है। इस वजह से बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित हो गए। इस शिकायत के बाद अब विवि की परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों को सही तरीके से ओएमआर शीट भरने के बारे में बताने को कहा है।
विवि में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से कॉपी के पहले पेज पर रोल नंबर को गोला करना होता है। परीक्षा के समय विद्यार्थी कॉपी में अपने रोल नंबर को सही तरीके से गोला नहीं कर रहे हैं। रोल नंबर के जो गोले हैं, उन्हें विद्यार्थी या तो गलत तरीके से काला कर रहे हैं या अपूर्ण काला कर रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि इस बारे में कई बार कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ओएमआर शीट सही तरीके से भरवाने को कहा गया है। साथ ही कॉलेजों के प्राचार्यों को कॉपियों में होने वाली गलतियों की जानकारी के उद्देश्य से गलत रोल नंबर वाली कॉपियों का मॉडल भी भेजा है।
विज्ञापन
इस तरह की गलतियों की वजह से ही रिजल्ट में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने पिछले दिनों विवि में प्रदर्शन भी किया था।