फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam PM Modi Varanasi visit on 19th see traffic diversion for one hour,

काशी तमिल संगमम : कल वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, एक घंटे का रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, यहां पढ़ें एडवाइजरी

Fri, 18 Nov 2022 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Nov 2022 09:53 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके वाराणसी आगमन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक रूट डायवर्जन रहेगा। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam PM Modi Varanasi visit on 19th see traffic diversion for one hour,
काशी तमिल संगमम को लेकर बीएचयू में तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके वाराणसी आगमन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक रूट डायवर्जन रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पूरी के अनुसार बीएचयू से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रस्थान व आगमन के दौरान एक घंटा पहले से यातायात पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


रामनगर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सामनेघाट पश्चिम की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को पड़ाव टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो पड़ाव होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। सामनेघाट पुल पश्चिमी से किसी भी प्रकार का वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ की नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को विश्वपुन्दरी पुल की तरफ निकला जाएगा।
विज्ञापन


विश्वसुंदरी पुल से किसी भी प्रकार के वाहन को सामनेघाट पुल पश्चिम भगवानपुर मोड़ की तरफ की नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को अमरा अखरी चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो अमरा अखरी चौराहा होकर जायेगें। भगवानपुर मोड से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा इन वाहनों को ट्रामा सेंटर रविदास गेट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें:  उत्तर और दक्षिण के महामिलन से बम-बम बनारस, स्वागत देख अभिभूत हुए शैव अधीनम

Kashi Tamil Sangamam PM Modi Varanasi visit on 19th see traffic diversion for one hour,
काशी तमिल संगमम के लिए तैयारी - फोटो : अमर उजाला

ट्रामा सेंटर से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू की तरफ की नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को भगवानपुर मोड़ व रविदास गेट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो भगवानपुर मोड़ व रविदास गेट चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। संकट मोचन तिराहा किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास गेट चौराहा की तरफ की नहीं जाने दिया जायेगा।

इन वाहनों को संकट मोचन मंदिर / साकेत नगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। भिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सुंदरपुर चौराहा की नहीं जाने दिया जायेगा इन वाहनों को चितईपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जो चितईपुर चौराहा होकर गन्तव्य को जायेंगे।

रविन्द्रपुरी से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएचयू चौराहा की तरफ की नहीं जाने दिया जायेगा।  इन वाहनों को गुरुधाम चौराहा की तरफ भेजा जायेगा। गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।  मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed