{"_id":"62c825fcd72a7046356a21e8","slug":"kashi-dharma-parishad-outraged-by-remarks-against-lord-shiva-on-tv-news-deabte-lodged-complaint-to-varanasi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: टीवी डिबेट में भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी से काशी धर्म परिषद आक्रोशित, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: टीवी डिबेट में भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी से काशी धर्म परिषद आक्रोशित, पुलिस को दी तहरीर
Fri, 08 Jul 2022 06:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:13 PM IST
सार
न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भगवान शिव के ऊपर टिप्पणी करने वाले सरफराज और मौलाना इलियास शराफुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काशी धर्म परिषद के महंत बालकदास ने शुक्रवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
महंत बालक दास ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में दी तहरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भगवान शिव के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर काशी धर्म परिषद आक्रोशित है। टिप्पणी करने वाले सरफराज और मौलाना इलियास शराफुद्दीन ने की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काशी धर्म परिषद के महंत बालकदास ने शुक्रवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
महंत बालकदास के अनुसार एक मई 2022 को न्यूज चैनल पर भगवान शिव पर टिप्पणी करने वाला सरफराज और मौलाना इलियास शराफुद्दीनन खुलेआम घूम रहा है। आज तक किसी मुस्लिम धर्मगुरु ने इन सबों के खिलाफ कुछ नहीं कहा। इस प्रकरण में मौलानाओं का वीडियो और अन्य साक्ष्य लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
महंत बालकदास के अनुसार आतंकियों और जिहादियों से डरने की नहीं बल्कि कानूनी रास्ते से इनको जेल भिजवाने की जरूरत है। काशी धर्म परिषद के अधिवक्ता आत्म प्रकाश सिंह के अनुसार दोनों मौलानाओं ने अपमानजनक टिप्पणी का गंभीर अपराध किया है, जो क्षमायोग्य नहीं है।
विज्ञापन
यह हिंदू धर्म के करोड़ों अनुयायियों के मौलिक एवं विधिक अधिकारों का हनन है। तहरीर देने वालों में डॉ. राजीव, विजयराम दास, महंत अनुराग दास, महंत महावीर दास, सुभाषवादी नेता अजय सिंह, विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी, धनंजय यादव, मृत्युंजय यादव आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।