रामभक्त हनुमान की जयंती पर मंगलवार को बाबा भोले की नगरी काशी केसरिया रंग में रंगी नजर आई। अंजनी पुत्र भगवान हनुमान की जयंती पुरे शहर में धूमधाम से मनाई जा रही है। काशी का कोना-कोना में जय श्रीराम-जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से गुंजायमान रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 7
jayanti
- फोटो : अमर उजाला
कलियुग में जन-जन के आराध्य संकट मोचन भगवान हनुमान की जयंती शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर धूमधाम से मनाई गई। पूरे शहर भर में रथों, बग्घियों, ध्वजा-पताकाओं, झांकियों से इस उत्सव को यादगार बनाया गया।
3 of 7
jayanti
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हनुमान जयंती पड़ने से इस बार शुभाशुभ स्थितियों के योग हैं। हर मुरादें पूरी होंगी और हर बिगड़े काम बनेंगे।
4 of 7
jayanti
- फोटो : अमर उजाला
राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ,सीता के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। विशाल रथ पर हनुमान जी की झांकी सजाई गई। धर्मसंघ से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में हनुमान जी के 11 स्वरूपों की झांकियां निकाली जाएंगी।
5 of 7
jayanti
- फोटो : अमर उजाला
धर्मसंघ से हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी निकाली गई तो चितईपुर से पूर्वांचल भर से निकाली जाने वाली झांकियों के साथ शोभायात्रा निकली। संकट मोचन हनुमान के दरबार में जयंती महोत्सव पर आस्था का मेला देखने को मिला।