गर्मी के मौसम में सेहत बनाये रखने के लिए लोग हरी सब्जियों और फलों का सेवन तेज कर देते हैं। खनिज तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां और फल शरीर को तंदरुस्त रखने में मदद करती हैं। लेकिन सेहत बनाने के लिए सब्जियों व फलों का सेवन संभल कर करें। कहीं आपकी सेहत बनाने की बजाए बिगाड़ न दे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
सेहत बनाने के लिए सब्जियों व फलों का सेवन संभल कर करें। फलों और सब्जियों के अधिक उत्पादन के चक्कर में उत्पादकों द्वारा अंधाधुध कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। यह कीटनाशक दवा शरीर में पहुंचकर विभिन्न रोगों का कारण बन रही है। रही सही कमी बाजार में आने पर रंग-रोगन कर पूरी कर दी जाती है।
वाराणसी और पूर्वाँचल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बाजारों में सब्जियों और फलों को रंग रोगन करके आकर्षण तरीके से सजा दिया जाता है। फलों और सब्जियो में अंधाधुध कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। स्थिति यह है कि यदि इसे ठीक प्रकार से धोकर इस्तेमाल नहीं किया जाए तो दवा की गंध आने लगती है। पौधे की पत्तियो को बचाने से लेकर फल बचाने तक कई बार कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाता है।
4 of 6
gaed
- फोटो : getty images
खेत से बाजार पहुंचने पर ऐसी सब्जियों व फलों को सजाने संवारने की कवायद शुरू कर दी जाती है। बाजारों में ही सब्जियां इतनी दिखाई देगी कि आप को संदेह होने लगेगा। परवल हो या फिर करेला या टिंडा कुछ ज्यादा ही दिखाई देने लगे हैं।
5 of 6
फल और सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार टमाटर बैंगन हरी मिर्च आदि भी रंग रोगन करके बेची जा रही है। सब्जी पीली पड़ी नहीं कि दूकानदार रंग डालकर उसे ताजा कर देते हैं। मिलावटखोरो द्वारा सेव की चमक बढाने के लिए उस पर मोमयुक्त केमिकल चढा दिया जाता है जिससे सेब चमकने लगता है।