फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inquiry on giving VIP treatment to Atiq Ahmed in babatpur airport

अतीक अहमद को वीआईपी ट्रीटमेट की होगी जांच, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 06 Jun 2019 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Inquiry on giving VIP treatment to Atiq Ahmed in babatpur airport
अतीक अहमद (फाइल फोटो)

फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद को बाबतपुर एयरपोर्ट पर वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय ने मामले से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। वहीं, सीआईएसएफ के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से अहमदाबाद ले जाने के दौरान जून मई की सुबह अतीक अहमद को एंबुलेंस से बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाया गया था। इस दौरान अतीक समर्थक खासी संख्या में आए थे और उन्हें नियंत्रित करने में सीआईएसएफ को मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बाद अतीक को एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के सीआईपी लाउंज में बैठाकर चाय पिलाई गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान अतीक के सफेद रंग के कुर्ते की ऊपर की जेब में दो हजार के नोटों की गड्डी दिखाई दे रही थी। मामले की जांच के संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आए नोट, नहीं हुई जांच :
बाबतपुर एयरपोर्ट पर जिले के एक सीओ और दो थानाध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में अतीक की जेब में नोट कैसे आए। इसके साथ ही उसे चाय पिलाकर पुलिसकर्मी उससे लगातार गुफ्तगू क्यों करते रहे, इसकी जांच कराने की जरूरत पुलिस अधिकारियों ने नहीं समझी। इसे लेकर पुलिस महकमे में अंदरखाने खासी चर्चाओं के दौर चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed