फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indias first transgender cell opened in Kashi Vidyapith Varanasi

Varanasi: काशी विद्यापीठ में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल, किन्नरों की समस्याओं का होगा समाधान

Fri, 14 Jul 2023 07:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को अब शैक्षणिक माहौल के साथ ही सामाजिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। काशी विद्यापीठ में देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुक्रवार को खुल गया है।

विज्ञापन
Indias first transgender cell opened in Kashi Vidyapith Varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुक्रवार को खुल गया। इसकी मदद से ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के अधिकार व सामाजिक न्याय की व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही बाहर भी गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सेल की शुरूआत पर खुशी जताई और कहा कि ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए बेहतर काम किया जाए।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि समाजकार्य विभाग के प्रो. संजय को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को अब शैक्षणिक माहौल के साथ ही सामाजिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

350 महाविद्यालयों में भी ट्रांसजेंडर सेल की शाखाएं खोली जाएंगी

विश्वविद्यालय परिसर के बाद वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 350 महाविद्यालयों में भी ट्रांसजेंडर सेल की शाखाएं खोली जाएंगी। कौशल विकास के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।समन्वयक  प्रो. संजय ने कहा कि ट्रांसजेंडर विद्यार्थी सामाजिक भय से अपनी पहचान छिपा कर रखते हैं। वर्तमान में लगभग 25 से अधिक ट्रांसजेंडर विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed