फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indan Railways news Many special trains including Varanasi City Chhapra express will run from 10th June three pairs of trains between Bhubaneswar New Delhi canceled till 19 June

रेलवे: 10 जून से चलेंगी वाराणसी सिटी-छपरा सहित कई स्पेशल ट्रेनें, भुवनेश्वर-नई दिल्ली के बीच तीन जोड़ी ट्रेन 19 जून तक रद्द

Wed, 09 Jun 2021 11:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 AM IST
सार

कोरोना का असर कम होते भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 10 जून से  वाराणसी सिटी-छपरा सहित कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन
Indan Railways news Many special trains including Varanasi City Chhapra express  will run from 10th June three pairs of trains between Bhubaneswar New Delhi canceled till 19  June
indian railway - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी क्रम में 10 जून से 05111/05112 वाराणसी सिटी-छपरा स्पेशल सहित कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। इसके साथ ही 15 जून से 05104/05103 मंडुवाडीह-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अगली सूचना तक किया जाएगा।

विज्ञापन

 
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। इधर, यास तुफान का असर अभी भी दिख रहा है।  इसी वजह से भुवेश्वर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब रेलवे ने 19 जून तक तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन चार दिनों के लिए रद्द किया गया है।  पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भुवनेश्वर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 19 जून तक रद्द की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 11, 14, 17 एवं 18 जून को जबकि 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 12, 15, 17 एवं 19 जून को रद्द रहेगी। 02825 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 16 जून को और 02826 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 18 जून को नहीं चलेगी। 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 12 एवं 19 जून को जबकि 02856 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 13 एवं 20 जून को नहीं चलेगी। 

10 जून से इन सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन

 पूर्व मध्य रेलवे ने दस जून से पटना बांद्रा स्पेशल सहित सात जोड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने और गुजरने वाली पूर्व में स्थगित की गई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।

इन ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत रहेगा। बहाल होने वाली ट्रेनों में दस जून से बरौनी लखनऊ स्पेशल ट्रेन, पटना-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक,राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल और मुजफ्फरपुर- अहमदाबाद साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल चलेगी। इसी तरह पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल 13 से, दानापुर- आनंदविहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल दस से, मुजफ्फरपुर-हावड़ा साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल 15 से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed