फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In three years, only 33 per cent verification

तीन साल में मात्र 33 फीसदी सत्यापन

Sat, 10 Sep 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Sep 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के हर गरीब को अनाज मिलना फिलहाल मुश्किल है। प्रशासन ने आनन फानन में आटोमेशन थंब इंप्रेशन मशीन से अनाज बांटने की योजना की शुरुआत तो कर दी है लेकिन हकीकत यह है कि अब भी 67 फीसदी ऐसे कार्डधारक हैं, जिनके राशन कार्ड का सत्यापन ही नहीं हो सका है। हैरानी की बात यह है कि तीन साल से सत्यापन का काम चलने के बाद भी यह स्थिति है। कौन पात्र और कौन अपात्र है, इसका पता खुद निगरानी करने वाले आपूर्ति विभाग को नहीं है। सत्यापन का काम जल्द पूरा न हुआ तो आॅटोमेशन थंब इंप्रेशन मशीन से अनाज बांटने की योजना अधर में लटक जाएगी।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में 618369 कार्डधारक हैं। शहर में 130 दूकानें और गांव में 361 दूकानों के कार्डधारकों का सत्यापन हुआ है। अब भी 67 प्रतिशत कार्डधारकों का सत्यापन होना बाकी है। यही नहीं हजारों पात्रों का पात्र गृहस्थी कार्ड भी नहीं बना है। जिन लोगों का कार्ड बना है उनके यहां भी परिवार के हर सदस्य का नाम नहीं है। आशुतोष नगर कॉलोनी में गुरुवार को जब डीएम आटोमेशन मशीन का उद्घाटन कर रहे थे, उसी दौरान चंदा देवी ने शिकायत की कि सबका राशन कार्ड नहीं बना है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ था कि अपात्रों का नाम सूची से काटा जाएगा। साथ ही, पात्रों का नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन



बावजूद इसके सबके कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं। हालांकि सत्यापन न होने के बावजूद धड़ल्ले से हर महीने अनाज बंट रहा है। शासन से मिली गाइडलाइन के अनुसार पात्र और अपात्र की सूची तैयार की जा रही है। यह काम बीते तीन सालों से चल रहा है लेकिन अब तक सूची का सत्यापन कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिस तरह काम चल रहा है उसे देखते हुए अभी इसे पूरा होने में कितना समय लगेगा, भगवान ही मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed