फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the name of fixing the fault, electricity was cut for hours

Varanasi News: फाल्ट ठीक करने के नाम पर हुई घंटों गुल रही बिजली

Sat, 20 Apr 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the name of fixing the fault, electricity was cut for hours
रॉबर्ट्सगंज में बिजली फाल्ट ठीक करने को लेकर शुक्रवार को भी दिन में कई घंटे तक कटौती हुई। पूरे दिन बिजली ट्रीपिंग करती रहीं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे बढ़ौली चौक के आसपास के इलाके के साथ ब्रह्मनगर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि दिन में तेज हवा चलने की वजह से कहीं न कहीं बिजली फाल्ट की समस्या हो रही है। शाम को ब्रह्मनगर में बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए कटौती की गई। हालांकि फाल्ट के नाम पर करीब डेढ़ घंटे बिजली कटौती की गई। सवा छह बजे बिजली तो आई मगर पुन: गुल हो गई। इससे घरेलू एवं कामर्शियल कनेक्शन लिए उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में हलकान रहे। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज एसडीओ केएस यादव का कहना है कि नगर क्षेत्र में कहीं फाल्ट की शिकायत मिलने पर उसके मरम्मत के लिए कटौती की जाती है। इसके बाद टीम भेजकर फाल्ट ठीक कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य होते हुए आपूर्ति शुरू कर दी जाती है। दिन में तेज हवा चलने की वजह से फाल्ट से संबंधित ज्यादा शिकायतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed