फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU will upgrade with modern machine

आईएमएस बीएचयू के 12 विभाग अत्याधुनिक मशीनों से होंगे अपग्रेड, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए फंड

Thu, 02 Aug 2018 02:04 PM IST
रबीश श्रीवास्तव , अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव , अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Aug 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
IMS BHU will upgrade with modern machine
आईएमएस बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
 पूर्वांचल समेत बिहार और झारखंड से आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बीएचयू आईएमएस के सुपर स्पेशियलिटी वाले दर्जन भर विभागों को अपग्रेड किया जा रहा है। बीएचयू आईएमएस में एम्स जैसी सुविधाओं पर अंतिम फैसला बाद में होगा, इससे पहले ही बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 200 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण खरीदे जाएंगे। छह महीने में उपकरण आईएमएस को मिल जाएंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में होने वाली बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः बीएचयू अस्पताल में 15 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था, मिलेगी सहूलियत, जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से बचने के लिए निर्धारित मानकों की मशीनें और उपकरणों की खरीदारी और इनको लगाने का काम मंत्रालय ही करेगा। कहा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं।

इससे पहले सभी व्यवस्थाएं कराने के लिए काम तेजी से शुरू हो गया है। बीएचयू  कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि  विश्वविद्यालय की ओर से किए गए प्रयास अब कारगर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की यह पहल मरीजों की सुविधाओं के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed