{"_id":"6846aecbe7bc7354e705dafa","slug":"ims-bhu-will-get-100-crore-rupees-for-facilities-like-aiims-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMS BHU: आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसी सुविधाओं के लिए मिलेंगे 100 करोड़ रुपये, मरीजों को होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS BHU: आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसी सुविधाओं के लिए मिलेंगे 100 करोड़ रुपये, मरीजों को होगी सुविधा
Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:22 PM IST
सार
Varanasi News: आईएमएस में इमरजेंसी मेडिसिन सहित नए विभागों के खोले जाने के साथ ही जांच, इलाज की सुविधा को अपग्रेड करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
IMS BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा मिलने के लिए 100 करोड़ रुपये जारी होंगे। हालांकि अभी बजट जारी होने का इंतजार है। इसके लिए विशेष तौर से स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) का गठन किया गया है। कमेटी की बैठक के दिल्ली में अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। इसमें बजट की पहली किस्त मिलने पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा को लेकर पिछले साल नवंबर में शिक्षामंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, एम्स के निदेशक सहित बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक की मौजूदगी में नए सिरे से एमओयू हो चुका है। इसके बाद से आईएमएस में इमरजेंसी मेडिसिन सहित नए विभागों के खोले जाने के साथ ही जांच, इलाज की सुविधा को अपग्रेड करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में मौत का अड्डा: गंगा में डूबने से 159 दिन में 23 की गई जान, 12 घाट और उस पार का रेती क्षेत्र खतरनाक
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आईएमएस को 100 करोड़ रुपये का बजट जांच की मशीनों के खरीदने सहित मरीजों से जुड़ी अन्य सुविधाओं में इजाफा करने को लेकर मिलना है। इसका फैसला एसएफसी की बैठक में होना है।
पिछले महीने 26 मई को एम्स नई दिल्ली से आए प्रो. संजय राय आईएमएस में निदेशक समेत अन्य अधिकारियों से सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह एसएफसी की बैठक दिल्ली में हो सकती है।