आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह: 1610 छात्रों को दी जाएगी उपाधि, 58 गोल्ड मेडल, रॉकेट मैन सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि
आईआईटी बीएचयू में 10वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 10 अप्रैल को होने वाले समारोह में इस बार 58 मेधावियों में स्वर्ण पदक बांटे जाएंगे। समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1610 मेधावी छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू में 10 अप्रैल को होने वाले 10वें दीक्षांत समारोह में इस बार 58 स्वर्ण पदक बांटे जाएंगे। पदक पाने वालों की सूची में बार सर्वाधिक 40 छात्रों के नाम हैं जबकि 18 छात्राओं को भी पदक मिलेगा। समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 1610 मेधावी छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में इस बार इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) के चेयरमैन और रॉकेट मैन की ख्याति रखने वाले सोमनाथ व पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन का दीक्षांत भाषण होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन, संचालक मंडल के अध्यक्ष एवं निदेशक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान करेंगे।
दो वर्ष के अंतराल पर ऑफलाइन मोड में दीक्षांत समारोह 10 अप्रैल को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। बीते वर्ष आठ फरवरी को नौवां दीक्षांत समारोह हुआ था। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में ऑफलाइन तो कम ही छात्र शामिल हुए, बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन शिरकत की थी।
दीक्षांत समारोह का प्रोग्राम शेड्यूल जारी
आईआईटी में दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आईआईटी की वेबसाइट पर समारोह में मेडल पाने वालों की सूची अपलोड करने के साथ ही दीक्षांत समारोह का प्रोग्राम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल नौ पूर्व छात्रों को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया जाएगा।
नौ को स्वतंत्रता भवन में होगा रिहर्सल
दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन 10 अप्रैल को स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे से होगा। इसके पहले नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक स्वतंत्रता भवन में ही सदरी और उत्तरीय का वितरण होगा। उसी दिन शाम चार बजे से रिहर्सल होगा। मुख्य समारोह वाले दिन सुबह 10 बजे से आयोजन होगा। एक बजे से डिग्री वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा।
सात पदक के साथ कुशल टिबड़ेवाल अव्वल
आईआईटी बीएचयू में पदक और पुरस्कार पाने वालों में सबसे अधिक सात पदक और चार पुरस्कार यानि कुल 11 पुरस्कार बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र कुशल टिबड़ेवाल को मिलेंगे। इसके बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र प्रणव दलाल को सात मेडल, एक पुरस्कार, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमितेश पंडा को पांच मेडल, दो पुरस्कार मिलेंगे।
बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के छात्र आरएडीएस अभिजीत को पांच मेडल और दो पुरस्कार मिलेंगे। बीटेक फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा अनुश्री शेखावत को चार मेडल, एक पुरस्कार मिलेंगे।