फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband killed his wife lover in Ballia

पत्नी के साथ था प्रेम प्रसंग, पति ने युवक को उतारा मौत के घाट

Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife lover in Ballia
demo pic
यूपी के बलिया जिले में अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला व दो पुरुष को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों के बताए स्थान से मोबाइल बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को हल्दी के बिहार घाट से बरामद किया। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी नागेंद्र साहनी (18) पुत्र नथुन साहनी 26 दिसंबर को बलिया एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों से कह कर गया था, मगर वापस नहीं लौटा। इस पर भाई सत्येंद्र साहनी ने 29 दिसंबर को सुखपुरा थाना पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


गुमशुदा युवक के मोबाइल के आधार पर सुखपुरा पुलिस ने शिवपुर निवासी संजय साहनी को सोमवार को उठाया। पूछताछ में संजय ने नागेंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने संजय के निशानदेही पर सुरजपुरा ताल से मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे साथ लेकर हल्दी पुलिस के साथ हल्दी थाना क्षेत्र के बिहार घाट पर पहुंचे, जहां संजय ने पुलिस को गुमराह करने का काम किया। इसके बाद सुखपुरा पुलिस ने उसके छोटे भाई अनिल साहनी को हिरासत में लेकर बिहार घाट पर पहुंची।

जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। पुलिस की माने तो साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक को खाद वाली प्लास्टिक की बोरी में भरकर तथा उसमें बालू व नमक डालकर गंगा नदी में फेंक दिया था।

आरोपियों को भेजा जेल

Husband killed his wife lover in Ballia
पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय साहनी अक्सर नागेंद्र साहनी के खाते में पैसा भेजा करता था। जिसे वह निकाल कर संजय की पत्नी संजू देवी को दे देता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया।

इसकी भनक जब संजय को लगी तो अपनी पत्नी संजू को नया सिम देकर हल्दी थाने के ह्रास नगर मायके भेज दिया। वहां से संजू ने फोन करके नागेंद्र को ह्रास नगर बुलाया। उसके बुलाने पर रात में ही पहुंच गया।

जहां संजय व अनिल ने नागेंद्र को नशीला पदार्थ खिलाया। तत्पश्चात गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बिहार घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या मामले में तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed