{"_id":"600aa6c78ebc3e31cc7d08d2","slug":"husband-brother-in-law-accused-of-rape-and-harassment-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-देवर पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक दशक पहले हुआ था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-देवर पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक दशक पहले हुआ था प्रेम विवाह
Fri, 22 Jan 2021 03:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह के लगभग एक दशक बाद पत्नी ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महिला के अनुसार उसने डीरेका क्षेत्र निवासी युवक से 16 फरवरी 2008 को प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाह के बाद पति के घर वालों ने दहेज के लिये प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इस दौरान पति और उसके भाई के द्वारा फेक वीडियो-ऑडियो बनाकर उसके मायके वालों को भेजकर बदनाम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति के द्वारा अश्लील वीडियो बनाने के लिए दबाव बनाने के लिए भी बाध्य किया गया। विरोध करने पर जलती सिगरेट से उसके शरीर को दागा गया। महिला की तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने उसके पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन