{"_id":"5db16ef38ebc3e93b532dc2e","slug":"horrific-fire-in-tent-shop-in-fire-brigade-reached-spot-in-aurai-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: टेंट की दुकान में भीषण आग, बिल्डिंग में रखे दो दर्जन सिलिंडर को देख पुलिस ने ट्रैफिक रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: टेंट की दुकान में भीषण आग, बिल्डिंग में रखे दो दर्जन सिलिंडर को देख पुलिस ने ट्रैफिक रोका
Thu, 24 Oct 2019 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
टेंट की दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दुकान की बिल्डिंग में दो दर्जन से ज्यादा सिलेंडर भी रखे हैं। यह घटना औराई-भदोही मार्ग के किनारे चौराहे में हुई है।
विज्ञापन
दुकान में सिलिंडर होने से पुलिस सतर्क हो गई। रोड के किनारे दोनों किनारे यातायात का आवागमन रोक दिया गया है। औराई कोतवाली से दो किलोमीटर दूर नरथुंआ गांव के सामने दोनों तरफ का आवागमन रुक-रुक कर चल रहा है। आसपास लोगों की भीड़ जमा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। आने-जाने वालों को कुछ दूरी पर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया है। मामला गंभीर होता देख मौके पर जिले से और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई जा रही हैं।