फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heat stroke avoid from follow 13 measures One hour sunshine harmful in Varanasi

बरतें सावधानी: एक घंटे की धूप से भी हो सकता खतरा, गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 13 तरीके

Fri, 25 Apr 2025 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 11:00 AM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में एक घंटे की धूप लोगों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। लू से होने वाली परेशानी को कुछ तरीके अपनाकर कम सकते हैं।

विज्ञापन
heat stroke avoid from follow 13 measures One hour sunshine harmful in Varanasi
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से मुंह ढक कर व टोपी लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

इन दिनों धूप में एक घंटे बिताना खासा नुकसानदेह हो सकता है। सूरज से आ रहीं अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) किरणें इतने ही देर में सनबर्न, ब्लैक स्पॉट और भारी मात्रा में शरीर का पानी सूखा सकती हैं। मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी और बीएचयू के वैज्ञानिकों के अनुसार, इन दिनों यूवी किरणों का स्तर 10 से 12 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ये स्तर 10 के आसपास रहा। जो कि बहुत उच्च खतरे की श्रेणी में आएगा।

विज्ञापन


दिन में चार घंटे, सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक, सबसे ज्यादा यूवी किरणें धरती की ओर आ रहीं हैं। इससे आंख की रेटिना पर काफी बुरा असर हो सकता है। साथ ही शरीर की नमी सूख सकती है।
विज्ञापन


डिहाइड्रेशन, त्वचा पर काले काले धब्बे और चक्कर आने की समस्याएं भी हो सकती हैं। बीएचयू के खगोल वैज्ञानिक प्रो. अभय सिंह ने बताया कि इन दिनों आसमान साफ हो गया है, जिससे प्रकाश के आने की तीव्रता बढ़ जाती है। इस तरह से सीधे किरणें आती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लू से होने वाली परेशानी को ऐसे कर सकते हैं कम

  1. कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक के बीच में।
  2. जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी।
  3. हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
  4. यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें।
  5. अगर आपका काम बाहर का है तो गीले कंपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
  6. चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  7. घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम के पना का सेवन करें।
  8. अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें।
  9. शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
  10. धूप में खड़े वाहनों के अंदर बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें।
  11. खाना बनाते समय कमरे के खिड़की-दरवाजे खुलें रखें, जिससे हवा का आना-जाना बना रहे।
  12. उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और वासी भोजन का सेवन न करें।
  13. जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें।

तीन तरह की होती हैं यूवी किरणें

आम तौर पर तीन तरह की यूवी किरणें ए, बी और सी निकलतीं हैं। इसमें से यूवी ए इंसानों तक पहुंचने से पहले ही अवशोषित हो जाती हैं। बाकी वी और सी धरती तक आती है, जो कि सीधे इंसानों को असर करती हैं। यदि इंडेक्स का स्तर 10 से ऊपर हो जाए तो फिर एक ही घंटे में शरीर के स्किन पर काले चकत्ते पड़ सकते हैं। आंख में जलन और खुजली हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आ जाएंगे। ये काफी खतरनाक हो सकता है। कपड़े पहनने के बाद भी अल्ट्रा वायलेट को फिल्टर करके बाहर नहीं रोक पा रहा है, क्योंकि शरीर की ऑब्जर्व करने की क्षमता कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में फिर बदली गई स्कूलों की टाईमिंग, अब बच्चों को इतने बजे जाना होगा; BSA ने जारी की सूचना

तीन तरह की होती हैं यूवी किरणें
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को गर्मी को देखते हुए शहर के कई जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर लक्सा थाने के सामने, रत्नाकर पार्क, आनंद बाग पार्क, रविदास गेट लंका, मैदागिन, शहीद उद्यान पूर्वी द्वार के बगल में, नगर निगम गेट के पास, शहीद उधम सिंह आईलैंड गिरजाघर, गरुधाम चौराहा इस्कॉन मंदिर के पास, कचहरी बनारस क्लब के पास, पांडेयपुर हनुमान मंदिर के पास पेयजल मुहैया करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें; UP Board Result: 45 दिन बाद 92,563 छात्र जान सकेंगे परीक्षा का परिणाम, वाराणसी के 125 केंद्रों पर हुआ था पेपर 
 

शरीर पर पानी स्प्रे करें

शरीर का तापमान बढ़ने के साथ ही पसीना आना, सिरदर्द होना या सिर का भारीपान महसूस हो सकता है। सबसे पहले बीमार को ठंडे और छायादार स्थान पर ले जाएं। 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। व्यक्ति बेहोश न हो तो उसे ठंडा पानी पिलाएं, उसके कपड़े को निकाल कर शरीर पर गीले कपड़े या स्पंज रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed