{"_id":"680a6cd5f4113a976502d366","slug":"up-board-result-92563-students-in-varanasi-able-know-result-after-45-days-in-high-school-in-intermediate-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: 45 दिन बाद 92,563 छात्र जान सकेंगे परीक्षा का परिणाम, वाराणसी के 125 केंद्रों पर हुआ था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: 45 दिन बाद 92,563 छात्र जान सकेंगे परीक्षा का परिणाम, वाराणसी के 125 केंद्रों पर हुआ था पेपर
Fri, 25 Apr 2025 05:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:11 AM IST
सार
UP Board News: शुक्रवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले छात्र-छात्राएं इस पर चर्चा कर रहे हैं। नंबर कितने आएंगे, क्या-क्या लिखा गया... इस पर भी अपने परिजनों और दोस्तों से बातचीत कर रहे हैं। 45 दिन बाद आने वाले परीक्षा परिणाम को लेकर धुकधुकी बढ़ गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में आज आएंगे परीक्षा परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा खत्म होने के 45 दिन बाद शुक्रवार को परिणाम आएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दोपहर में जारी होने वाले परिणाम का इंतजार जिले के 92563 विद्यार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 125 केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 45493 और इंटर में 47070 परीक्षार्थी रहे। 25 अप्रैल को परिणाम जारी करने की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को की गई। परिषद की ओर से जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन करवाया गया।
विज्ञापन
शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी दिन भर गुरुवार को निकलने वाले परिणाम की तैयारी चलती रही। जैसे ही परिणाम जारी किया जाएगा, संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची भेजी जाएगी। वहीं, नतीजों को लेकर बीएचयू के मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज तिवारी ने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
मनोवैज्ञानिकों के सुझाव छात्रों के लिए
- अपेक्षित परिणाम न होने पर भी धैर्य बनाए रखें
- मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें
- परीक्षा परिणाम की अनावश्यक दूसरे से तुलना न करें
- कोई नकारात्मक विचार आता है तो भाई-बहन, मित्रों, माता-पिता और शिक्षक से बात करें
अभिभावकों के लिए सुझाव
- घर में परीक्षा परिणाम को लेकर नकारात्मक वातावरण न बनाएं
- कम अंक के लिए बच्चे को ताने न दें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।
- बच्चे को समझाएं कि रिजल्ट केवल इस परीक्षा का परिणाम है न कि जीवन का।