फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School timings changed again in Varanasi now children will have to go at 7 AM BSA issued information

UP News: वाराणसी में फिर बदली गई स्कूलों की टाईमिंग, अब बच्चों को इतने बजे जाना होगा; BSA ने जारी की सूचना

Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
सार

आदेश के अनुसार, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं अब सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित होंगी। 

विज्ञापन
School timings changed again in Varanasi now children will have to go at 7 AM BSA issued information
तेज गर्मी से बचने का प्रयास करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को एक बार फिर बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों की टाईमिंग बदल दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, अब सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को गर्मी को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके पहले भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए कक्षा एक से आठ के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया था। बीते मंगलवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय अपने निर्धारित समय से एक घंटे पहले खुल रहे थे और दोपहर में जल्दी बंद हो जा रहे थे।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें अत्यधिक गर्मी और धूप के कारण होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस नए समय सारणी का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed