फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing in the case related to Banaras Club postponed

Varanasi News: बनारस क्लब से जुड़े मामले की सुनवाई टली

Thu, 17 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the case related to Banaras Club postponed
वाराणसी। स्पेशल जज एससी-एसटी सर्वजीत सिंह की अदालत में बनारस क्लब से जुड़े मामले की सुनवाई बुधवार को टल गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 9 अक्तूबर की तारीख तय की। जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल सुलभ प्रकाश ने बताया कि पूर्वाधिकारी ने वाराणसी विकास प्राधिकरण से आख्या मांगी थी, जिस पर बनारस क्लब ने आपत्ति दाखिल की है। इसी बिंदु पर सुनवाई होनी है। अदालत ने कार्यभार संभालने का हवाला देते हुए अगली तारीख तय की।
विज्ञापन

उधर, मामले से जुड़ी एक याचिका पर हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी है। 2011 में शासन ने दो आराजियों से जुड़े कब्जे के मामले में पीपी एक्ट के तहत बेदखली आदेश पारित किया था। क्लब ने जिला जज की अदालत में अपील की, जो करीब 15 साल से लंबित है। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय की पक्षकार बनने की अर्जी खारिज होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राय का दावा है कि क्लब की 1925 की पांच आराजियों की लीज का नियमानुसार नवीनीकरण नहीं हुआ, इसलिए कब्जा अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article