फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Happy Birthday Basanti Buffalo fourth birthday celebrated in Ballia grand party house decorated balloons

बलिया में भैंस का मनाया चौथा जन्मदिन: केक पर लिखा- हैप्पी बर्थडे बसंती, शानदार पार्टी; गुब्बारों से सजाया घर

Thu, 03 Sep 2026 06:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 06:53 PM IST
सार

बड़गांव गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पालतू भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गुब्बारों से सजावट कर बसंती को फूलों की माला और जन्मदिन की टोपी पहनाई गई। केक काटकर उसे खिलाया गया और ग्रामीणों में मिठाइयां बांटी गईं। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होकर चर्चा में है।

विज्ञापन
Happy Birthday Basanti Buffalo fourth birthday celebrated in Ballia grand party house decorated balloons
बर्थडे पार्टी में मना जश्न। - फोटो : संवाद

विस्तार

आमतौर पर जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के बीच केक काटकर जश्न मनाया जाता है, लेकिन बलिया में एक व्यक्ति ने अपनी पालतू भैंस का जन्मदिन धूमधाम से मनाकर सभी का ध्यान खींच लिया। बड़गांव गांव में बीते मंगलवार की रात राजेश कुमार वर्मा ने अपनी प्यारी भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और बसंती को जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन




जन्मदिन समारोह के लिए घर और आसपास के स्थान को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। बसंती को भी खास मौके के लिए तैयार किया गया। उसके गले में फूलों की माला पहनाई गई और सिर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखी टोपी लगाई गई। सज-धजकर तैयार बसंती समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


बसंती के सामने दो केक रखे गए। आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। जैसे ही केक काटने का समय आया, लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई और सामूहिक रूप से ‘हैप्पी बर्थडे बसंती’ कहकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राजेश कुमार वर्मा ने केक के टुकड़े और केले बसंती को खिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन समारोह में शामिल ग्रामीणों के लिए भी मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। बसंती को केक खिलाने के बाद वर्मा ने वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ समारोह में हिस्सा लिया और इस अनोखे जश्न के वीडियो बनाए।

पत्रकारों से बातचीत में राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह बसंती को केवल पशु नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि बसंती के प्रति अपने प्यार और लगाव को अलग अंदाज में व्यक्त करने के लिए उन्होंने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया।

समारोह के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह अनोखा जश्न चर्चा का विषय बन गया है। लोग भैंस के प्रति मालिक के लगाव और उसे परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देने की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed