{"_id":"5d4fe5388ebc3e6cbe42b519","slug":"goats-sold-up-to-one-lakh-rupees-for-bakrid-in-varanasi-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 10 फीसदी बढ़े बकरों के दाम, बकरीद पर एक लाख रुपये तक की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 10 फीसदी बढ़े बकरों के दाम, बकरीद पर एक लाख रुपये तक की कीमत
Sun, 11 Aug 2019 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
बेनियाबाग मंडी में बिक रहे बकरे।
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। ऐसे में इसको लेकर शहर में अस्थाई रूप से मंडियां लग रही हैं, जहां 2,000 से लेकर लाख रुपये तक के बकरे की बिक्री हो रही है लेकिन इस बार पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत बकरों की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : चंदौली : जमीनी विवाद में एक पक्ष ने अधेड़ को लाठी-डंडे से पीटा, मौत
विज्ञापन
इस बार बकरे की मंडी मदनपुरा, पीली कोठी, बड़ी बाजार, अर्दली बाजार, बेनियाबाग, बजरडीहा सहित कई इलाकों में हैं। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता फरमान हैदर ने बताया कि इस दिन सावन का सोमवार भी है। ऐसे में स्वच्छता का ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : यूपी: सेनाध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एसपी क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश
हैदर ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले बकरे की 10 प्रतिशत कीमत बढ़ गई है। मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने लोगों को बधाई देते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का अपशिष्ट नगर निगम की ओर से तय किए गए स्थान पर ही डालें।