फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी से परेशान होकर जान देने वाली छात्रा ने मौत से पहले बताई आपबीती, सुनकर दहल जाएगा दिल

Sun, 25 Feb 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Feb 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Girl student commit suicide due to eve teasing
demo pic
बनारस में कक्षा सात की एक छात्रा अपने ही स्कूल के 11वीं के छात्र की छेड़खानी का लगातार शिकार हो रही थी।  जिससे आहत होकर शुक्रवार को छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले छात्रा ने अपने साथ हुई ज्यादती को बयां किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Girl student commit suicide due to eve teasing
suicide
शनिवार को छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता की तहरीर पर रोहनिया थाने में आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी मिर्जापुर के आही बधवा निवासी छात्र को हिरासत में ले लिया है और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही थी। 
 
Girl student commit suicide due to eve teasing
arrested
रोहनिया थाना के पनिअरा (बाबूराम का पुरा) क्षेत्र निवासी एक किसान की 13 वर्षीय बेटी केवीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। छात्रा के पिता ने शनिवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उनकी बेटी ने मौत से पहले अस्पताल में बताया कि स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र उससे लगातार छेड़खानी कर रहा था। बेटी ने कहा कि पापा उसने आज फिर छेड़ा, आज तो पीटा भी, इसीलिए मैंने दुखी होकर जहर खा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl student commit suicide due to eve teasing
up police - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पिता ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में दो बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। 

 
विज्ञापन
Girl student commit suicide due to eve teasing
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
दो दिन पहले उनकी बेटी ने फिर छेड़खानी की बात बताई तो उन्होंने साथ स्कूल चलने को कहा था लेकिन तब तक ऐसा हो गया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। कहा कि उनकी बेटी की हालत स्कूल बस में ही बिगड़ी तो उसे सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। छात्रा के पिता ने कहा कि आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और स्कूल प्रबंधन का भी दोष निर्धारित हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed