{"_id":"5bc48171bdec22699e086220","slug":"girl-kidnapped-before-marriage-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को शादी से तीन दिन पहले बोलेरो सवार युवकों ने दिनदहाड़े किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को शादी से तीन दिन पहले बोलेरो सवार युवकों ने दिनदहाड़े किया अगवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से तीन दिन पहले ही युवती को सरेराह अगवा कर लिया गया। इस घटना के बाद लड़की के घर हड़कंप मचा है। शादी की तैयारी में जुटे परिजनों में मायूसी छा गई। बेटी की जान को लेकर चिंतित पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। वहीं इस घटना से महिला सुरक्षा की दंभ भरने वाली यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे।
घटना यूपी के भदोही जिले में रविवार को हुई। बता दें कि युवती और उसके परिजन सूरत रहते थे। एक माह पहले ही लोग शादी के सिलसिले में घर आए थे। घर पर शादी की तैयारी जोरों पर थी। सभी लोग शादी को यादगार बनाने में जुटे थे। इधर लड़की चूड़ी खरीदने बाजार जा रही इसी दौरान उसको बोलेरो सवार युवक उठा ले गए।
कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिकमवैया गांव निवासी संतोष सिंह की बेटी रविवार को चूड़ी खरीदने के लिए बाजार जा रही थी लेकिन कलिकमवैया और छेछुआ गांव की सीमा पर अचानक बोलेरो सवार कुछ युवक आए और उसे गाड़ी में बिठाकर भाग गए। युवती के शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग गांव में पहुंचकर बात बताई।
विज्ञापन
युवती के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ भगाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कोइरौना पुलिस छेछुआ और कलिकमवैया गांव में जाकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किशोरी की 18 अक्टूबर को शादी तय थी।